मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड श्री के रवि कुमार लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में की जा रही तैयारियों से हुए अवगत, मतदान केन्द्र का किया निरीक्षण, दिए जरूरी दिशा-निर्देश
लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों का जायजा लेने के क्रम में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखड श्री के. रवि कुमार आज जमशेदपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होने परिसदन में जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल से लोकसभा निर्वाचन 2024 के मद्देनजर पूर्वी सिंहभूम जिले में की जा रही तैयारियों की जानकारी ली। जिले की तैयारियों पर संतोष व्यक्त किया। इस दौरान उन्होने मतदान केन्द्रों में मूलभूत सुविध…





