माननीय विधायक श्री सरयू राय का सार्वजनिक वक्तव्य
जमशेदपुर, 10 अप्रैल 2024
भाजपा के झारखंड प्रभारी श्री लक्ष्मीकांत वाजपेयी एवं अन्य राष्ट्रीय/राज्य नेताओं को उनके धनबाद से घोषित प्रत्याशी के बारे में अपने अद्यतन ज्ञानकोश से कतिपय जानकारियां उपलब्ध करा रहा हूं।
ये जानकारियां धनबाद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के घोषित प्रत्याशी के उस समय के 20 वर्ष के उम्र वाले सुपुत्र श्री प्रशांत कुमार के नाम पर वर्ष 2022 में 2.06 करोड़ के सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य पर खरीदे गये तीन भूखंडों के बारे में है। इन भूखंडों की रजिस्ट्री के दस्तावेज की प्रति मेरे पास उपलब्ध हैं। इस सूचना में मैं इन भूखंडों का म्यूटेशन करने के लिए वहां के अंचलाधिकारी कार्यालय में की जा रही कार्रवाई के बारे में आधिकारिक दस्तावेज सार्वजनिक कर रहा हूं। इन दस्तावेजों की प्रतियां संलग्न हैं। तीन अलग-अलग क…





