मंगलवार को उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय के नेतृत्व में जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों के साथ केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति के पदाधिकारी ने विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया।

मंगलवार को उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय के नेतृत्व में जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों के साथ केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति के पदाधिकारी ने विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया। आने वाले दिनों में शहर में छठ महापर्व, ज्वार पूजा एवं रामनवमी का पर्व मनाया जाना है। इन पर्वों को सुगमता से संपन्न कराने में नदी के घाटों में विभिन्न प्रकार के समस्याओं का समाधान होना अत्यंत आवश्यक है। केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति ने जिला प्रशासन को घाटों पर विभिन्न प्रकार के आने वाली समस्याओं से अवगत कराया।

जैसे की घाटों की साफ सफाई, घाटों पर पर्याप्त लाइट की व्यवस्था, घाटों पर क्रेन एवं एंबुलेंस की व्यवस्था, पेयजल के लिए टैंकर की व्यवस्था, नदी घाटों पर बनने वाले शिविर में पब्लिक एड्रेस सिस्टम की व्यवस्था आदि समस्याओं को जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों ने गंभीरता से लेते हुए सक्षम पदाधिकारियों को एवं जुस्को के अधिकारियों को इन व्यवस्थाओं को यथाशीघ्र संपन्न करने का आदेश किया।

साथ ही साथ बली बोधन घाट पर स्पीड ब्रेकर निर्माण करने की बात जिला प्रशासन के द्वारा की गई। क्रेन की व्यवस्था मुख्य तीन घाटों पर रहेगी।

आज के निरीक्षण में, आरक्षी अधीक्षक नगर, अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम, एडीएम ला एंड ऑर्डर, जेएनएसी के उप प्रशासक, डीएसपी नगर ,डीएसपी हेडक्वार्टर 2 एवं संबंधित थाना के थाना प्रभारी, जुस्को के पदाधिकारी, केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति के अध्यक्ष आशुतोष सिंह, उपाध्यक्ष गौतम प्रसाद नंद जी सिंह, अशोक सिंहा सचिव मनीष कुमार व अन्य मौजूद थे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई