Today Horoscope: नवरात्रि के पहले दिन मेष, मिथुन राशि वालों पर बसरेगी मां शैलपुत्री की कृपा, ये रहें सावधान

मेष
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन मिला- जुला हो सकता है. लेन- देने के मामलों में आपको सावधान रहने की जरूरत है. वैवाहिक जीवन में चली आ रही समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है.
वृष
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन उतार- चढ़ाव भरा हो सकता हो सकता है. आज किसी नए काम की शुरूआत कर सकते हैं, कोर्ट कचेहरी के चक्कर में पड़ना पड़ सकता है.
मिथुन
मिथुन राशि वालों के जीवन में आज का दिन अच्छा हो सकता है. किसी काम के सिलसिले में कहीं बाहर जा सकते हैं. परिवार के किसी सदस्य से किया हुआ वादा पूरा करना पड़ सकता है.
कर्क
कर्क राशि वाले लोग आज का दिन मिश्रित रूप से फलदायक हो सकता है. कहीं धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं दोस्तों का सहयोग मिल सकता है.
सिंह 
सिंह राशि वाले लोगों के लिए आज का दिन काफी अच्छा हो सकता है.  व्यापार में बढ़ोत्तरी हो सकती है.  आर्थिक क्षेत्र में भी काफी फायदा हो सकता है.
कन्या
कन्या राशि वाले आज मानसिक रूप से दबाव की स्थिति में रहेंगे. कोर्ट कचेहरी में चल रही दिक्कतों में हार झेलना पड़ सकता है. सूर्य देव की उपासना करें.

तुला
तुला राशि वालों के लिए आज जेब ढीली हो सकती है. किसी की तबीयत खराब होने से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. दवा में पैसा खर्च हो सकता है, तांबे का दान करें.
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी ज्यादा उतार- चढ़ाव वाला रहेगा. तैयारी करने वाले छात्रों को निराशा हाथ लग सकती है. परिवार में किसी की तबीयत खराब हो सकती है.
धनु
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा होने वाला है. कोई नया बिजनेस शुरू करना चाह रहे हैं तो कर सकते हैं. स्वास्थ्य भी अच्छा हो सकता है.
मकर
मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा हो सकता है. नौकरी करने वाले जातक का प्रमोशन हो सकता है. आर्थिक मामलों में बढ़ोत्तरी हो सकती है. कहीं धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं
कुंभ
कुंभ राशि वालों के लिए दिन बेहतर रहेगा. नौकरी कर रहे जातकों को कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है, वैवाहिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.
मीन
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन परेशानियों से भरा हो सकता है. कामों में आत्म विश्वास के साथ आगे बढ़ना होगा. बढ़ते खर्चों से परेशान हो सकते हैं.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई