समाहरणालय में आंगनबाड़ी सेविका/ सहायिका ने भारत के मानचित्र पर दीया जलाकर दिया मतदान का संदेश

*समाहरणालय में आंगनबाड़ी सेविका/ सहायिका ने भारत के मानचित्र पर दीया जलाकर दिया मतदान का संदेश, जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं उप विकास आयुक्त समेत अन्य पादधिकारी हुए शामिल*

*जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने दिलाई मतदाता शपथ, कहा- 25 मई को प्रत्येक मतदाता बूथ पर पहुंचें और मतदान करें*

सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता कार्यक्रम (SVEEP) के तहत समाहरणाल परिसर में आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका ने भारत के मानचित्र पर दीया जलाकर आगामी लोकसभा चुनाव में जिला के प्रत्येक मतदाताओं से बढ़-चढ़कर मतदान करने का संदेश दिया। इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल, उप विकास आयुक्त सह स्वीप कोषांग के वरीय पदाधिकारी श्री मनीष कुमार समेत अन्य सभी कोषांगो के पदाधिकारी ने भी दीया जलाकर मतदान के लिए अपील किया । मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा सभी को मतदाता शपथ दिलाई गई । साथ ही गुब्बारे उड़ाकर जन-जन तक मतदाता जागरूकता का संदेश पहुंचाने की बात कही। उन्होने कहा कि आगामी 25 मई को पूरे फेस्टिव मूड में जिला के प्रत्येक मतदाता बूथ पर पहुंचे और मतदान करें । यह अवसर हमे अपने जनप्रतिनधि चुनने का है, निर्भिक होकर मतदान करें, बिना किसी लालच, लोभ, भय के मतदान करें ताकि सुदृढ़ लोकतंत्र के निर्माण में जन-जन की भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई