जिला निर्वाचन पदाधिकारी का कार्यालय ,पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा
दिनांक- 03 अप्रैल,बुधवार 2024
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त की अध्यक्षता में आज जिला समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में उप विकास आयुक्त श्री संदीप कुमार मीणा, सहायक समाहर्ता सुश्री श्रुति राजलक्ष्मी की उपस्थिति में वाहन कोषांग की समीक्षा की गई।
समीक्षा के क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा व्हीकल मैनेजमेंट सिस्टम पोर्टल का विस्तार पूर्वक जानकारी ली गई। पोर्टल के समीक्षा के उपरांत जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि जितने भी वाहन का रिक्विजिशन किया जा रहा है, उसका पोर्टल मे एंट्री सुनिश्चित करेंगे। सेक्टर के अनुसार वाहन की आवश्यकता अनुसार चार्ट तैयार करेंगे। साथ ही साथ P-2 के लिए आवश्यकता अनुसार वाहन की उपलब्धता भी सुनिश्चित करेंगे






