दिनांक: 03/04/2024
विधायक सरयू राय के व्यवसायिक प्रतिनिधि आकाश शाह ने प्रेस वक्तव्य जारी कर साकची मार्केट में दिनोंदिन बढ़ती अव्यवस्था पर चिंता जाहिर करते हुए जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया है. उन्होनें कहा की साकची बाजार के सभी प्रवेश मार्गों में फुटपाथ पर रोजाना अनियमित रूप से लगने वाले डेली बाजार हादसों को आमंत्रित कर रहे है. बाजार में सैकड़ो स्थायी व अस्थायी दुकानें है और बाजार अंतर्गत सैकड़ो रेसिडेंशियल बिल्डिंग भी है. रोजाना बड़ी संख्या में ग्राहक बाजार आते जाते है ऐसे में मार्केट में किसी दुर्घटना जैसे आगजनी सहित अन्य के हो जाने से भारी अफरा तफरी मच सकती है और जानमाल का नुकसान हो सकता है. आलम यह है की आपात स्तिथि होने पर वर्तमान में बाजार में अग्निशमन वाहन व एमबुलेंस का भी प्रवेश करना नामुमकिन साबित होता नजर आ रहा है.
ऐसे में प्रशासन को बाजार को व्यवस्थित कर बाजार आने जाने वाले मार्गों को सुगम बनाने की दिशा में कदम उठाना चाहिए.
-आकाश शाह





