जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना अंतर्गत शरारती तत्वों ने एचपी पेट्रोल पंप के पास सांढ को तीर से मारकर घायल कर दिया. घटना बीते रात की ही है, जहां मॉर्निंग वॉक करने आए लोगों ने सांढ को जख्मी हालत में देखा. उन्होंने इसकी सूचना जीएनएसी को दी. प्रत्यक्ष दर्शीयों ने बताया कि यह सांढ इसी क्षेत्र में घुमा फिरा करता है. बीती रात शरारती तत्वों ने सांढ को तीर धनुष से मार कर जख्मी कर दिया. इसके प्रति पुलिस प्रशासन को भी सख्त कार्रवाई करनी चाहिए. पेट्रोल पंप के पास लगी सीसीटीवी फुटेज को खंगाल कर शरारती तत्वों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए.






