स्कूल धतकीडीह बूथ में बूथ अवेयरनेस ग्रुप( BAG)के सदस्यों के साथ मतदाता शपथ का कार्यक्रम किया गया

शहरी क्षेत्र में वोटिंग प्रतिशत को बढ़ाने के उद्देश्य से उपयुक्त – सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी महोदय से प्राप्त निर्देश के आलोक में आज जे.एच. तारापोर स्कूल धतकीडीह बूथ में बूथ अवेयरनेस ग्रुप( BAG)के सदस्यों के साथ मतदाता शपथ का कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के नगर प्रबंधक प्रकाश साहू के द्वारा बूथ अवेयरनेस ग्रुप( BAG )के सदस्यों को मतदाता शपथ दिलाया गया । कार्यक्रम में BLO, शमशाद अकरम ,सबा काश्मी, मिनारा खातून, महजबीन कोसर, बूथअवेयरनेस ग्रुप BAG के सक्रिय सदस्य स्थानीय महिला एवं पुरुष इत्यादि उपस्थित हुए।

Leave a Comment