अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनिमेष रंजन की उपस्थिति में सभी सदस्यों के द्वारा मतदाता जागरूकता का आयोजन किया गया

*चुनाव का पर्व, देश का गर्व*

*लोक सभा आम निर्वाचन ,2024*

*जिला निर्वाचन पदाधिकारी का कार्यालय ,पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा*

*सूचना भवन (मीडिया कोषांग)*

दिनांक- 02 अप्रैल,मंगलवार 2024

आज स्वीप कार्यक्रम के तहत चैंबर ऑफ़ कॉमर्स पश्चिम सिंहभूम, चैंबर ऑफ़ कॉमर्स चाईबासा और रेड क्रॉस सोसाइटी के संयुक्त तत्वाधान से चेंबर पार्क में स्वीप नोडल पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनिमेष रंजन की उपस्थिति में सभी सदस्यों के द्वारा मतदाता जागरूकता का आयोजन किया गया।

तत्पश्चात सदर अनुमंडल कार्यालय के सभागार में स्वीप नोडल पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा उपस्थित सभी सदस्यों को मतदान के संपूर्ण प्रक्रिया से अवगत कराया गया और प्रपत्र 6 के बारे में भी विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गयी। साथ ही साथ नए मतदाताओं को प्रपत्र 6 के माध्यम से जोड़ने के बारे में भी विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा उपस्थित सभी सदस्यों से अनुरोध किया गया कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने में सहयोग करें और अपने साथ-साथ आस- पड़ोस के लोगों को भी मतदान करने हेतु अपील करें तत्पश्चात उपस्थित सभी लोगों को मतदान देने हेतु शपथ भी दिलाया गया। 

 

 

 

Leave a Comment