हाईकोर्ट ने मानगो के गुणमय कॉलोनी वार्ड नंबर 8 के रहने वाले श्याम सुंदर अग्रवाल के केस में अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया

जमशेदपुर। झारखंड हाईकोर्ट ने मानगो के गुणमय कॉलोनी वार्ड नंबर 8 के रहने वाले श्याम सुंदर अग्रवाल के केस में अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया था। लेकिन मानगो नगर निगम और अंचल कार्यालय के अधिकारियों ने वादी श्याम सुंदर अग्रवाल के घर का ही एक हिस्सा तोड़ दिया है और उनके बेटे को धमकी दी कि अगर आगे शिकायत की तो मकान में 5 फीट और अंदर घुसकर बुलडोजर चला देंगे। वादी का मकान तोड़ने के बाद मांगो में जमकर हंगामा हुआ।

इसके बाद वादी श्याम सुंदर अग्रवाल डीसी ऑफिस पहुंच गए। यहां डीसी अनन्य मित्तल एक मीटिंग में थे। इसलिए श्याम सुंदर अग्रवाल लगभग डेढ़ घंटे तक उनका इंतजार करते रहे। मीटिंग से डीसी अनन्य मित्तल निकले तो श्याम सुंदर अग्रवाल ने उनसे फरियाद सुनाई और डीसी को हाई कोर्ट का आदेश दिखाए। इसके बाद डीसी ने किसी अधिकारी से बात की तब जाकर मानगो नगर निगम के लोग श्याम सुंदर अग्रवाल का घर छोड़कर चले गए।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई