मतदाता जागरूकता संदेश को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का दिया गया निर्देश

*जिला जनसम्पर्क कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम*

*उप विकास आयुक्त सह वरीय पदाधिकारी स्वीप कोषांग श्री मनीष कुमार ने की कोषांग की समीक्षात्मक बैठक, सभी कार्यालय प्रधान ऑनलाइन जुड़े* 

*मतदाता जागरूकता संदेश को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का दिया गया निर्देश*

*विभागीय कैडर के माध्यम से जागरूकता लाने का निर्देश, अगले 20 दिनों की बनाई गई रूपरेखा*  

लोकसभा चुनाव 2024 में जिले के शत प्रतिशत मतदाताओं को मताधिकार का प्रयोग सुनिश्चित कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा वृहद रूपरेखा बनाई गई है ।सभी कार्यालय प्रधान को अपने कार्यालय में कार्यरत कैडर के बीच सबसे पहले मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाने का निर्देश उप विकास आयुक्त सह वरीय पदाधिकारी स्वीप कोषांग श्री मनीष कुमार ने कोषांग की समीक्षा बैठक में दिया । उन्होने अगले 20 दिनों की रूपरेखा बताते हुए कहा कि सभी कार्यालय प्रधान जिला स्तर पर एवं क्षेत्रीय इकाई के माध्यम से सेविका, सहायिका, जलसहिया, संबद्ध एनजीओ, ग्राम रोजगार सेवक, पंचायत सचिव, पीडीएस दुकानदार, राइस मिलर, लैम्पस, स्कूल व कॉलेज, एएनएम, एमपीडब्लू, ऊर्जा मित्र आदि के बीच मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलायें।      

अगले 20 दिनों के लिए 20 गतिविधियां बताते हुए सभी को अपने कार्यालय परिसर में मतदाता शपथ, मोबाइल स्टीकर, बैच, रंगोली, मानव श्रृंखला, क्वीज, प्रभातफेरी, वोटर चौपाल, वोटर आईडी के साथ सेल्फी, कुकिंग प्रतियोगिता, हस्ताक्षर अभियान, निबंध, स्लोगन, रील मेकिंग आदि कराने का निर्देश दिया गया ।      

उप विकास आयुक्त ने कहा कि अपने कार्यालय से शुरू करते हुए जिले के अंतिम व्यक्ति तक मतदाता जागरूकता का संदेश पहुंचायें । लोकतंत्र के त्योहार में जन-जन की सहभागिता सुनिश्चित की जाए, 18+ आयु वर्ग के नागरिक जिनका वोटर कार्ड नहीं बना है उन्हें चिन्हित करते हुए वोटर कार्ड बनवायें ।   

 

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई