मेष
मेष राशि वाले लोगों के लिए आज का दिन परेशानियों से भरा हो सकता है. वाणी पर संयम रखने की जरुरत है वरना बेवजह आपकी बहस हो सकती है.
वृषभ
वृषभ राशि के लोग अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर कोई महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं. किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ आपको मिल सकता है.
मिथुन
मिथुन राशि वालों के लिए आज सावधानी बरतने की जरुरत है. परिवार में किसी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे. किसी से वादा खिलाफी करने पर आपको समस्या हो सकती है.
कर्क
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रह सकता है. सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों की पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है.
सिंह
आप अपने बच्चे के भविष्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं. आपको अपने आसपास रहने वाले झगड़ालू लोगों से सावधान रहने की जरूरत है.
कन्या
कन्या राशि के जातक अपनी शारीरिक समस्याओं को लेकर चिंतित रह सकते हैं. बिजनेस करने वाले लोगों के लिए दिन कुछ उतार-चढ़ाव लेकर आ सकता है.
तुला
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन काफी फलदायी हो सकता है. आप किसी धार्मिक आयोजन में भाग ले सकते हैं.
वृश्चिक
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन ठीक ठाक होने वाला है. वाहन चलाते समय सावधानी बरतें. परिवार में मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है.
धनु
धनु राशि के जातकों के जीवन में आज निगेटिव एनर्जी आ सकती है, पड़ोसी से बेवजह बहस हो सकती है इसकी वजह से विवाद भी खड़ा हो सकता है.
मकर
मकर राशि वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा हो सकता है. कई दिनों से चल रहे कोर्ट कचेहरी के मैटर में आज सफलता मिल सकती है, परिवार में खुशी का माहौल हो सकता है.
कुंभ
कुंभ राशि वाले लोगों के लिए भी आज का दिन मुश्किलों से भरा हो सकता है. बिजनेस करने वाले लोगों को घाटा लग सकता है, नौकरी कर रहे जातकों के लिए भी परेशानी हो सकती है.
मीन
मीन राशि वाले लोगों के लिए आज का दिन शुभ सूचना लेकर आ सकता है. बिजनेस रफ्तार पकड़ सकता है. तैयारी करने वालों के हाथ सफलता लगेगी.






