पश्चिमी सिंहभूम जिले मे लोकसभा चुनाव 2024 के परिपेक्ष में स्वीप कार्यक्रम के तहत बृहद पैमाने पर मतदाता जागरूकता के मध्यनजर 52 चाईबासा वि०स० क्षेत्र अंतर्गत स्वीप नोडल पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी सदर चाईबासा श्री अनिमेष रंजन की अध्यक्षता में सदर प्रखंड के कुर्सी पंचायत के पुर्निया ग्राम में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। रात्रि चौपाल में लोकसभा चुनाव 2024 में वृहत स्तर पर मतदान करने हेतु परिचर्चा की गई। स्वीप नोडल पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा EVM डेमोंसट्रेशन भी दिया गया साथ ही साथ फॉर्म 06 के बारे में भी विस्तृत में जानकारी दी गई। उनके द्वारा उपस्थित ग्रामीणों से अपील किया गया कि मतदान दिवस 13 मई को अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें और सशक्त लोकतंत्र में अपनी भागीदारी भी सुनिश्चित करें। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों के बीच मतदान जागरूकता से संबंधित पोस्टर और होर्डिंग का भी वितरण किया गया।
मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सदर चाईबासा, अंचल अधिकारी सदर चाईबासा, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी सदर चाईबासा, प्रखंड के मास्टर ट्रेनर, प्रखंड कर्मी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।






