पश्चिमी सिंहभूम जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त श्री कुलदीप चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष शेखर के संयुक्त नेतृत्व तथा सदर चाईबासा अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनिमेष रंजन, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री राहुल देव बढ़ाईक व अन्य की मौजूदगी में देर रात चाईबासा मंडल कारा का औचक निरीक्षण किया गया। औचक निरीक्षण के दौरान उपस्थित पदाधिकारी एवं पुलिस जवानों के द्वारा अलग-अलग टीम में विभक्त होकर जेल परिसर के अंदर विभिन्न कैदी वार्ड का अवलोकन किया गया। इस दौरान कैदी वार्ड के अलावा मंडल कारा परिसर के भीतर भोजनालय, भंडार कक्ष, संधारित पंजी, दवाइयां की उपलब्धता आदि का जायजा लिया गया।






