चक्रधरपुर प्रखंड के हाट बाजार, पवन चौक और टोकलो रोड मे नुक्कड़ नाटक आयोजित कर लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने हेतु आम लोगों को प्रेरित किया गया

*चुनाव का पर्व, देश का गर्व*

*लोक सभा आम निर्वाचन ,2024*

*जिला निर्वाचन पदाधिकारी का कार्यालय ,पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा*

*सूचना भवन (मीडिया कोषांग)*

*प्रेस विज्ञप्ति संख्या*:-21

दिनांक- 22 मार्च,गुरुवार 2024*

आज पश्चिमी सिंहभूम जिले मे लोकसभा चुनाव 2024 के परिपेक्ष में स्वीप कार्यक्रम के तहत बृहद पैमाने पर मतदाता जागरूकता के मध्यनजर जिले के चक्रधरपुर प्रखंड के हाट बाजार, पवन चौक और टोकलो रोड मे नुक्कड़ नाटक आयोजित कर लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने हेतु आम लोगों को प्रेरित किया गया। नुक्कड़ नाटक प्रखंड के हाट बाजार में आयोजित किया गया। नाटक के माध्यम से उपस्थित आम जनमानस को मतदान के महत्व के बारे में समझाया गया और मतदाता जागरूकता से संबंधित पोस्टर होर्डिग भी वितरित किया गया। साथ ही साथ आम लोगों से अपील किया गया कि लोकसभा चुनाव 2024 में अधिक से अधिक संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग कर एक सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई