आंध्रा एसोसिएशन इंग्लिश स्कूल कदमा के प्राचार्य उमा शंकर राव ने कहा कि होली रंगो का त्यौहार है

जमशेदपुर : आंध्रा एसोसिएशन इंग्लिश स्कूल कदमा में होली छुट्टी के अंतिम दिन स्कूल परिसर होली मनाया गया , जहां स्कूल के प्राचार्य उमा शंकर राव और स्कूल के शिक्षक और शिक्षकाये ने एक दुसरे को अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे की शुभकामना दिए , और होली के त्यौहार का आनन्द लिया। इस उपलक्ष पर प्राचार्य उमा शंकर राव ने कहा कि होली रंगो का त्यौहार है। होली का आयोजन विभिन्न तरीकों से भारत के विभिन्न हिस्सों में मनाया जाता है, और हर स्थान पर इसे अपने अपने तरीके से मनाया जाता है। होली के पहले दिन, जिसे होलिका दहन के रूप में जाना जाता है, लोग होलिका के मूर्ति को आग में जलाते हैं। इसके पीछे का सन्देश है कि बुराई का अंत हमेशा अच्छाई की जीत पर होता है।इस मौके पर स्कूल के सभी शिक्षक और शिक्षकाये और कर्मचारी उपस्थित थे ,

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई