दिनांक 22/03/2024 को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि टेल्को थाना अन्तर्गत मिलेनियम पार्क के समीप साई मंदिर के पास दो लडके ब्राउन सुगर की ब्रिकी कर रहे है। सूचना सत्यापन एवं आवश्यक कारवाई हेतु वरीय पदाधिकारी के निर्देशन में एक छापामारी दल का गठन कर उक्त स्थान पर छापामारी की गई जहाँ से दो व्यक्ति 01. संजय गोराई एवं 02. राजेश तंतुबाई को 25 पुडीया ब्राउन सूगर के साथ पकडा गया, जिसकी कुल कीमत 5000 रुपये (पाँच हजार रुपये) है। इस संबध में टेल्को थाना कांड सं0-27/ 24 दिनांक 22.03.24, धारा 17 (a)/21(a)/22 (a) एन०डी०पी०एस० एक्ट दर्ज किया गया। इस कांड में 25 पूडिया ब्राउन सुगर को विधिवत्त जप्त किया गया। उक्त पकड़ाये दोंनों व्यक्तियों को विधिवत्त गिरफ्तार किया गया है। जिसे आज दिनांक 23.03.24 को माननीय न्यायालय में उपस्थापित किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्तों की विवरणीः-
1. संजय गोराई उम्र करीब 32 वर्ष पे० कृष्णा गोराई सा० न्यू बस्ती घोड़ाबंधा थाना गोविन्दपूर जिला पूर्वी सिंहभूम जमशेदपूर।
2. राजेश तन्तुबाई उम्र 33 वर्ष पे० रोही दास तन्तुबाई सा० ज्ञानदीप स्कुल के निकट जोन नं0-06 विरसानगर थाना बिरसानगर जिला पूर्वी सिंहभूम जमशेदपूर
बरामद सामाग्रीः-
1. ब्राउन सूगरः- 25 पूड़िया।
2. एक मोटरसाईकिल बजाज पल्सर कम्पनी का।
3. दो स्कीन टच मोबाईल फोन ।
छापमारी दल में सम्मिलित पुलिस पदाधिकारीः-
. श्री सुधीर कुमार, पुलिस उपाधीक्षक, नगर, जमशेदपुर 1
2. सोहनलाल पु०अ०नि टेल्को थाना
3. हेमकिशोर गुप्ता पु०अ०नि टेल्को थाना
4. मनोज कुमार झा, पु०अ०नि० टेल्को थाना
5. आ0 706 रतन पासवान,
6. आ0 नं- 778 भुपेन्द्र कुमार, टाईगर मोबाईल – 35 7. आ0 75 हेमन्त तन्तुबाई थाना रिजर्व गार्ड






