अपनी सस्टेनेबिलिटी यात्रा को आगे बढ़ाते हुए, टाटा स्टील ने सिदगोडा में एक और जल निकाय का निर्माण किया
जमशेदपुर, 22 मार्च, 2024: टाटा स्टील ने लौहनगरी के सिदगोडा इलाके में एक नये जलाशय का निर्माण किया है। आज विश्व जल दिवस पर चाणक्य चौधरी, वाईस प्रेसिडेंट, कॉर्पोरेट सर्विसेज ने जलाशय का उद्घाटन किया, जो टाटा स्टील की सस्टेनेबिलिटी यात्रा को आगे बढ़ाने में एक और मील का पत्थर साबित होगा।
यह जलाशय एक एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है, जिसकी कुल धारण क्षमता 10 मिलियन लीटर है, जो जल संरक्षण की दिशा में जारी प्रयासों में योगदान देगा। आसपास के नागरिकों के लिए जलाशय के साथ दो मीटर का मार्ग भी बनाया गया है। हरियाली बढ़ाने के लिए क्षेत्र में लगभग 120 पौधे भी लगाए गए हैं।
यह ध्यान देने योग्य है कि जलाशय भीमा रोड के बगल में स्थित है, जिसमें एक प्राकृतिक ढलान है, जहाँ पहले इसे ग्रे वाटर होल्डिंग कैचमेंट के रूप में देखा जाता था। इसलिए इस क्षेत्र को वर्षा जल संचयन तालाब में बदलने का निर्णय लिया गया, जिसमें आसपास के उच्च क्षेत्रों से ग्रे वाटर आउटफ्लो से पानी आएगा।
टाटा स्टील की सस्टेनेबिलिटी यात्रा के हिस्से के रूप में, पिछले कई वर्षों से, शहर का हरित आवरण और जल निकायों के पुनरुद्धार और निर्माण के माध्यम से जल धारण क्षमता में वृद्धि एक फोकस क्षेत्र रहा है। पर्यावरण और समुदाय के लाभ के लिए शहर के अन्य क्षेत्रों में भी इसी तरह के प्रयास जारी हैं।






