चक्रधरपुर मंडल में मेंस यूनियन के द्वारा नया पदस्थापित sr DEE( OP) महोदय, श्री चंद्रशेखर सर को पुष्प गुच्छ एवं शाल भेट देकर भव्य स्वागत किया गया हैं।

आज चक्रधरपुर मंडल में मेंस यूनियन के द्वारा नया पदस्थापित sr DEE( OP) महोदय, श्री चंद्रशेखर सर को पुष्प गुच्छ एवं शाल भेट देकर भव्य स्वागत किया गया हैं।साथ ही साथ रनिंग कर्मचारी का चहेते sr DEE(0P), सर श्री ललित कुमार साहू जी को पुष्प गुच्छ भेंट कर विदाई दिया गया। इस समारोह का नेतृत्व केंद्रीय उपाध्यक्ष कामरेड शिव जी शर्मा एवम मंडल संयोजक कॉम एम के सिंह जी के द्वारा किया गया। इस मौके पर मंडल संयोजक एम के सिंह जी ने कहा कि साहू सर का भले ही कार्यकाल छोटा रहा हो लेकिन रनिंग कर्मचारी के दिलो में वश गए थे।चकरधरपुर का रनिंग कर्मचारी हमेशा आपको याद करेगा। साथ ही साथ नए पदस्थापित sr DEE (OP) चंद्रशेखर सर ने कहा कि मेरा पहला प्राथमिकता कर्मचारी का सुरक्षा और सुविधा पर रहेगा। इस समारोह में शामिल रनिंग शाखा अध्यक्ष कॉम एस के फरीद, रनिंग शाखा सचिव कॉम ए आर राय, रनिंग शाखा उपाध्यक्ष कॉम अजय कुमार सिंह,रनिंग शाखा सहायक सचिव कॉम एच एस सावल, रनिंग शाखा कोषाध्यक्ष कॉम एस के गिरी, रनिंग सगठन सचिव कॉम नीतीश कुमार, टाटा ब्रांच -का अध्यक्ष कॉम एस एन शिव, टाटा ब्रांच -1 सचिव कॉम संजय सिंह, एवं के के मोहन, सुजीत कुमार इत्यादि बहुत सारे मेंस यूनियन का कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई