परसुडीह में एक शादी शुदा महिला की फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला था,

जमशेदपुर परसुडीह थाना क्षेत्र का एक मामला प्रकाश में आया जंहा बीते दो मार्च को परसुडीह में एक शादी शुदा महिला की फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला था, मगर मृतिका के परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही उनकी लड़की को प्रताड़ित किया जाता रहा है, कई बार सुलह होने के बाद भी प्रताड़ना का दौर जारी रहा, उसी को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर आज पूरे बस्ती के लोग एस एस पी कार्यालय पहुच कर मामले की जांच कर कड़ी करवाई की मांग बस्ती वासियों ने किया है, हालांकि मृतिका के पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मगर परिजनों का आरोप है कि केवल पति ही नही बल्कि उसके पूरे परिवार के लोग मिल कर उसे प्रताड़ित किया जाता रहा है, केवल पति का ही क्यों गिरफ्तारी हुई, परिजनों की मांग है कि पुलिस कड़ी करवाई करते हुए जांच कर अन्य दोषियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए, परिजनों का आरोप है कि परिवार के अन्य सदस्यों की भी गिरफ्तारी होनी चाहिए।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई