चक्रधरपुर मंडल में सेफ्टी से जुड़े सिंगनल स्थान निर्धारण पुस्तिका 2023-2024 का विमोचन किया

आज चक्रधरपुर मंडल में सेफ्टी से जुड़े सिंगनल स्थान निर्धारण पुस्तिका 2023-2024 का विमोचन किया गया, इस पुस्तिका को जारी अपर मंडल प्रबंधक विनय कुजूर, वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता ( परिचालन) ललित कुमार साहू, सहायक मंडल विद्युत अभियंता परिचालन श्री चितरंजन बारीक, मेंस यूनियन के मंडल संयोजक श्री एम के सिंह, रनिंग शाखा अध्यक्ष एस के फरीद,रनिंग शाखा सचिव ए आर राय , रनिंग शाखा ऑर्गेनाइज्ड सचिव नीतीश कुमार, टाटा शाखा – 1अध्यक्ष एस एन शिव इस मौके पर मौजूद थे। इस अवसर पर मंडल संयोजक श्री एम के सिंह ने कहा कि इस पुस्तक के माध्यम से रनिंग कर्मचारी में जागरूकता आयेगी एवं विभाग के इस पहल को सार्थक प्रयास बताया… उन्होंने इस पुस्तक के लिए विभाग को साधुवाद एवं मेंस यूनियन के प्रयास का फल बताया। इस पुस्तक के माध्यम से रनिंग कर्मचारी को सिग्नल का लोकेशन को सीखने और समझने में सहायता मिलेगा।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई