हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार से आज पूछताछ
पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार से आज होगी पूछताछ. लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही झारखंड में सियासी हलचल भी तेज हो गई है. इसके साथ ही ED भी तैयार है. जमीन और अवैध खनन मामले में जांच एजेंसी आज पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार रहे अभिषेक प्रसाद को पूछताछ के लिए ई़डी दफ्तर बुलाया है. इसके बाद 19 मार्च को हटिया डीएसपी प्रमोद कुमार मिश्रा 20 मार्च को प्रीति कुमार से पूछताछ होगी. होली के बाद 4 अप्रैल को कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद और 5 अप्रैल को उनके भाई अंकित साव से पूछताछ होगी. 3 जनवरी को अभिषेक प्रसाद के रांची स्थित आवास पर छापेमारी की थी. इस दौरान ईडी ने कई डिजिटल डिवाइस और अहम दस्तावेज जप्त किए थे. छापेमारी के बाद 16 जनवरी को अभिषेक को पूछताछ के लिए बुलाया गया लेकिन वे नहीं गए थे. वही आज एक बार फिर उन्हें समन जारी कर इडी के दफ्तर बुलाया गया है.






