संस्था ने मनाया होली मिलन सामारोह, पदाधिकारियों को किया गया सम्मानित

संस्था ने मनाया होली मिलन सामारोह,
पदाधिकारियों को किया गया सम्मानित

आदित्यपुर : भारतीय गैर सरकारी शिक्षक संघ सह समाजसेवी संस्था ( आईपीटीए) की ओर से आदित्यपुर के बैंक कालोनी स्थित वनस्थली एजुकेशन एकेडमी में बैठक सह होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया । होली मिलन समारोह कार्यक्रम संस्था के प्रदेश अध्यक्ष देव झा के नेतृत्व में आयोजित किया गया । इस अवसर संस्था के डॉ सुदर्शन सिंह को संस्था के झारखंड प्रदेश सचिव और डॉ. रूपेश कुमार को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। होली मिलन समारोह में बड़ी संख्या में शिक्षक एवं सम्मानित सदस्य उपस्थित थे । कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्षडॉ. परमानंद मोदी, राष्ट्रीय सचिव डॉ. नथुनी सिंह ,रंजीत श्रीवास्तव , देव झा, डा.सुदर्शन सिंह डा.रूपेश कुमार, शंकर तिवारी सोमनाथ कैबर्तो , मिलन चटर्जी , सरस्वती झा, कैलाश कुमार, आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment