जमशेदपुर। भाजपा झारखंड प्रदेश मंत्री एवं जमशेदपुर लोकसभा के संयोजक नंदजी प्रसाद ने जमशेदपुर कोर्ट में सरेंडर कर जमानत लिया। गुरुवार को नंदजी प्रसाद ने जमशेदपुर कोर्ट में एसडीजेएम कंचन कुमारी के समक्ष सरेंडर कर पिछले वर्ष कदमा क्षेत्र के शास्त्रीनगर उपद्रव केस में जमानत ली। इससे पहले 26 फरवरी को झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद और जस्टिस प्रदीप कुमार श्रीवास्तव की संयुक्त खंडपीठ ने उन्हें अग्रिम जमानत प्रदान की थी। इस केस में भाजपा नेता नंदजी प्रसाद ने हाईकोर्ट के आदेशानुसार 25-25 हजार रुपए मूल्य के दो बेल बॉन्ड भरने के बाद जमानत ली। वहीं, नंदजी प्रसाद ने न्यायालय के प्रति आभार जताया है।
भवदीय,
प्रेम झा
मीडिया प्रभारी
भाजपा जमशेदपुर महानगर






