हलदर साह के ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री बनने पर जमशेदपुर महानगर ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद ने दी बधाई

जमशेदपुर। जमशेदपुर महानगर निवासी भाजपा नेता हलदर नारायण साह को झारखंड प्रदेश ओबीसी मोर्चा के महामंत्री बनाए जाने पर भाजपा जमशेदपुर महानगर ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद ने हर्ष जताते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। धर्मेंद्र प्रसाद ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह एवं मोर्चा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि हलदर नारायण साह कुशल संगठनकर्ता एवं तेज तारक नेता हैं। उनके महामंत्री के रूप में मनोनयन से पूरे प्रदेश में पार्टी मजबूत होगी।

buzz4ai

सादर!
धर्मेंद्र प्रसाद
अध्यक्ष
भाजपा ओबीसी मोर्चा
जमशेदपुर महानगर

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This