जमशेदपुर : संस्थापक दिवस जमशेदजी टाटा जन्म जयंती के शुभ अवसर पर, बिरसा मुंडा आदिवासी कल्याण ट्रस्ट के सदस्यों के द्वारा आज टाटा कंपनी से आदिवासी सांस्कृतिक एवं कला केंद्र के लिए, एनओसी प्राप्त जमीन, सलगाझुड़ी जमशेदपुर में , आम, अमरूद, कटहल आदि फालदार वृक्ष लगाए गए, लगाए गए पौधा की सुरक्षा के लिए, घेराबंदी की गई ,
इस अवसर पर ट्रस्ट के सदस्य उपस्थित हुए।
मुख्य रूप से परमानंद सिंह राम सिंह मुंडा प्रभु राम मुंडा, प्रकाश सांडील,रुद्र मुंडा, धन सिंह मुंडा, जुझार हो, मजिस्तार शर्मा,किशोर महतो, गोविंदपुर के मुखिया रंजीत सिंह, अधिवक्ता अजय कुमार सिंह शंकर सोलंकी शोभा रानी कक्षप कामेश्वर शर्मा, सुरेन्द्र शर्मा, विवेक मुंडा आदि शामिल हुए।






