ऑल झारखण्ड तेलुगु समाजम ने कदमा कार्यलय में जमशेदजी नसरवान जी टाटा की जयंती मनाई

जमशेदपुर : ऑल झारखण्ड तेलुगु समाजम की ओर से कदमा कार्यलय में जमशेदजी नसरवान जी टाटा की 185 वीं जन्म दिवस (जयंती) मनाई गई है। सर्वप्रथम जमशेदजी नसरवान जी टाटा के तस्वीर पर मायापर्ण किया , इस मौके पर समजम के अध्यक्ष वाई ईश्वर राव ने कहा आज 3 मार्च जमशेदपुर वासियो का विशेष दिन होता है, क्युकी जमशेदजी नसरवान जी टाटा ने हरे भरे और इस्पात और अद्भुत शहर की स्थापना कर यहां के लोगों को खुशहाल जीवन प्रदान किया। लौह नगरी यानि टाटा स्टील प्लांट का निर्माण कर विश्व में इस नगरी का नाम लौह नगरी के नाम से विश्व विख्यात है। हमें गर्व है की हम जमशेदपुर शहर के निवासी हैं।आज के दिन पूरा टाटा नगर रौशनी से जगमगा उठा है। ऐसे महान पुरुष को ऑल झारखण्ड तेलुगु समाजम कोटि कोटि नमन । हमारी संस्था ही नही पूरा शहर चाहे वह किसी भी समुदाय से हो, इन्हें नमन करती है। इस मौके पर यल नागेश्वर राव ने कहा जमशेदजी नसरवान जी टाटा जमशेदपुर वासियो का अन्न दाता है। एनी के बदोलत पुरे विश्व में स्टील मेन के नाम से जाना जाता है , इस उपलक्ष में यम ईश्वर राव , यम बी सुभ्रमण्यम , चंद्रशेखर राव , जानकीं राम , प्रसाद राव , कमल कुमार , शेखर राव , यल नागेश्वर राव ,नागेश चौधरी ,कृष्णा राव ,यम जगदीश राव , वेंकट राव, प्रलाद राव,श्रीनिवास राव शामिल थे ,

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई