मेष राशि: आज का दिन आपके लिए शुभ है. आपको किसी खास कार्य में सफलता प्राप्त होगी. आपकी किसी अनुभवी व्यक्ति से अच्छी बातचीत हो सकती है.
मिथुन राशि: आज पूरा दिन आपको आलस्य महसूस होगा. किसी काम में मन नहीं लगेगा. गृह कलेश के चलते आपको चिड़चिड़ापन महसूस होगा. युवा पक्ष भी आज मानसिक रूप से तनाव महसूस करेगा.
सिंह राशि: आज आप कोर्ट कचहरी के कार्य में उलझे रहेंगे. आपका पूरा दिन बाहरी भागदौड़ में निकलेगा. आज का दिन आपके लिए थोड़ा आलस्य भरा भी रह सकता है.
वृश्चिक राशि: इस राशि के युवाओं के लिए आज विवाह संबंधी रिश्ता आ सकता है. परिवार का माहौल अच्छा रहेगा. आज आपकी किसी विशेष कार्य में रुचि बन सकती है.
मकर राशि: आपके लिए आज का दिन शुभ है. आपको धन लाभ मिल सकता है. आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे. वैवाहिक जीवन में तनाव की स्थिति बन सकती है.
मीन राशि: आज आप धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं. जो जातक काफी समय से मानसिक तनाव में थे उन्हें आज थोड़ा अच्छा महसूस होगा. गरीबों की सहायता करें.






