प्रदेश में छाए रहेंगे बादल, हल्की बारिश का अनुमान

जयपुर : मंगलवार को प्रदेश के अधिकांश भागों में बादल छाए रहेंगे। कही-कहीं हल्की बारिश का भी अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के असर से जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, कोटा और जयपुर संभाग में अगले 48 घंटों में हल्की बारिश की हो सकती है। मौसम विभाग ने इस संबध में जानकारी देते हुए बताया कि आज प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। इसी के चलते प्रदेश में ठंड बढ़ सकती है।

Leave a Comment