आज सरायकेला दौरे पर सीएम चंपई सोरेन

रांची : CM चंपई सोरेन 24 फरवरी (शनिवार) यानी आज अपने विधानसभा क्षेत्र सरायकेला का दौरा करेंगे. इस विजिट के दौरान मुख्यमंत्री सरायकेला-खरसावां जिले के लोगों को 200 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात देंगे. इस दौरान मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन सरायकेला शहरी क्षेत्र तहत जोड़े जाने वाले मरीन ड्राइव का भी आधारशिला रखेंगे.

12 करोड़ रुपये की लागत से खरकई नदी पर बीयर कुआं भी बनाया जायेगा, ताकि गर्मी के दिनों में लोगों को पेयजल की समस्या का सामना नहीं करना पड़े. इसके साथ-साथ सरायकेला टाउन हॉल का भी उद्घाटन किया जाएगा. CM आदित्यपुर नगर निगम भवन का शिलान्यास भी करेंगे. लगभग 12 बजे CM चंपई सोरेन सरायकेला पहुंचेंगे.

Leave a Comment