अब दिल्ली जाना आसान हुआ, ये नई ट्रेन झारखंड के दो बड़े स्टेशनों से होकर गुजरेगी

रांची : चाईबासा और क्योंझर के लोगों को जल्द ही नई दिल्ली के लिए नई ट्रेन की तोहफा मिलने वाला है. बता दें, ये नयी ट्रेन भुवनेश्वर से क्योंझर-चाईबासा होते हुए नई दिल्ली तक चलेगी. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भुवनेश्वर से क्योंझर होते हुए नई दिल्ली तक ट्रेन चलाने की अनुमति दे दी है.

रेल मंत्री को विधायक ने लिखा था पत्र बता दें, इस सिलसिले में ओडिशा विधायक मोहन चरण मांझी ने 08 नवंबर 2023 को रेल मंत्री को पत्र लिखा था. ताकि इस नई ट्रेन को क्योंझर-चाईबासा के रास्ते चलाया जाए. वहीं, अब 17 फरवरी 2024 के पत्र के जवाब में रेल मंत्री ने विधायक को लिखित अनुमति दी है शीघ्र ही क्योंझर-चाईबासा के रास्ते भुवनेश्वर और नई दिल्ली के बीच एक नई ट्रेन चलेंगी. जल्द जारी होगा टाइम टेबल रेल मंत्री से मंजूरी मिलने के बाद विधायक ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नई ट्रेन चलने से क्योंझरवासियों को काफी फायदा होगा. इस संबंध में रेल मंडल मुख्यालय में अब तक कोई सूचना नहीं है. टाइम टेबल आने के बाद ही जानकारी मिलेगी कि ट्रेन किन-किन स्टेशनों से होते हुए चलेगी.

Leave a Comment