झारखंड में एक बार फिर बदल सकता है मौसम का मिजाज, जानिए आज के मौसम का हाल

रांची : झारखंड में एक बार फिर मौसम का मूड बदलने की ओर अग्रसर है. मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव झारखंड में फिर से देखा जा सकता है. 25 फरवरी से राज्य के दक्षिणी-पूर्वी हिस्से में विशेष असर होगा. हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. राजधानी रांची में भी बादल छाए रह सकते हैं.

वहीं, आज रांची में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेसि और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेसि रहने का पूर्वानुमान है. 22-24 फरवरी तक मौसम साफ रह सकता है. इस दौरान रांची का अधिकतम तापमान 30-31 व न्यूनतम तापमान 13 से 16 डिग्री सेसि के बीच रहने की संभावना है.

झारखंड के उत्तरी हिस्सों में 24 फरवरी के बीच एक नए पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल सकता है. इस बीच राज्य के कई हिस्सों में बारिश की भी संभावना है. इस दौरान आंशिक रूप से बादल भी छाए रहेंगे. 23 फरवरी को भारत और इंग्लैंड टेस्ट मैच के बीच हल्की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है.

रांची के मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, एक नए विक्षोभ के कारण राज्य के मौसम में बदलाव होगा. राज्य के उत्तरी हिस्सों में बारिश हो सकती है. रांची में भी इसका आंशिक प्रभाव पड़ेगा.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई