उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन लगभग लगभग खत्म होने के कगार पर है। आखिरी दौर की बातचीत में समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस को बिल्कुल स्पष्ट कर दिया कि 17 सीट देंगे लेना है तो लीजिए वरना गठबंधन का अंत किया जाए। बता दें कि लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर कांग्रेस और सपा के बीच तनातनी जारी है। फॉर्मूला तय न होने के कारण अखिलेश राहुल की यात्रा में शामिल होंगे या नहीं, इस पर सस्पेंस बरकरार है। राजनीतिक जानकर बताते हैं कि लोकसभा चुनाव के लिए बने गठबंधन में सीट शेयरिंग का मामला उलझा हुआ है। आपसी सहमति न बन पाने के कारण विपक्ष को सत्ता पक्ष का मुकाबला करने के बजाए अपनों से ही जूझना पड़ रहा है। जहां सत्ताधारी दल ने अपने पहले चरण का प्रचार खत्म कर दिया है। ऐसे में गठबंधन के लोगों को आपस में जूझना पड़ रहा है। हालांकि सपा ने 27 उम्मीदवार उतारकर अपनी तैयारी बतानी शुरू कर दी है।






