जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त एवं अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम ने सभी बीडीओ, सीओ के साथ की बैठक

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार एवं धालभूम के अनुमंडल पदाधिकारी श्री पीयूष सिन्हा ने बीडीओ, सीओ के साथ बैठक कर विभिन्न योजनाओं में प्रगति की समीक्षा की। इस बैठक में अबुआ आवास के सभी योग्य लाभुकों को आवास से आच्छादित करने, उनके पहले किश्त को रिलीज करने का निर्देश दिया। 

अबुआ वीर दिशोम अभियान के तहत वन पट्टा स्वीकृति में प्रगति की भी समीक्षा की गई। इसके अतिरिक्त 15 वें वित्त की लंबित योजनाओं को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया। सभी विद्यालयों में 15वें वित्त व एसएमसी से शिक्षा विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर पेयजल, रैंप व शौचालय, जैसी मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। 

बिरसा सिंचाई कूप योजना में अपेक्षित प्रगति लाने का निर्देश सभी प्रखण्डों को दिया गया। राज्य सरकार की अन्य महत्वाकांक्षी योजना जैसा बिरसा हरित ग्राम का उचित क्रियान्वयन, विकास से जुड़े अन्य कार्यों को गुणवत्त्ता के साथ ससमय पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। 

20 फरवरी से 50 से 59 वर्ष के योग्य लाभुकों के लिये शुरू हो रहे सर्वजन पेंशन कैम्प के भी सफल संचालन का निर्देश प्रखण्डों को दिया गया। उन्होंने कहा कि इस योजना अंतर्गत एक भी सुयोग्य लाभुक लाभ लेने से वंचित नहीं रह जाएं इसे सुनिश्चित करेंगे। मुख्यमंत्री पशुधन योजना, मुख्यमंत्री फसल राहत योजना में गति लाने का निर्देश देते हुए सम्वेदनशील होकर सभी सुयोग्य तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का निर्देश दिया गया।

 

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई