झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ के कारण ठंड बढ़ी, पूरा राज्‍य कोहरे से ढका

रांची : उत्तर भारत में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला-बदला सा नजर आ रहा है. पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पिछले तीन दिनों से राज्य के कई इलाकों में गर्जन के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के कई इलाकों में कोहरे का प्रकोप है. राज्यों में कड़ाके की ठंड के साथ कोहरे ने लोगों की मुश्किलों में और इजाफा कर दिया है. कोहरे की वजह से विजिबिलिटी काफी कम हो गई है. जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. 

16 से 18 फरवरी तक मौसम बना रहेगा शुष्क वहीं, आज रांची में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है. मौसम विभाग के अनुसार, आज (16 फरवरी) और कल (17 फरवरी) को सुबह में आसमान में कोहरा छाया रहेगा. वहीं दोपहर में आसमान मुख्‍यत: साफ रहेगा. 18 फरवरी से आसमान साफ रहेगा. बीते दिन से बदला मौसम का मिजाज मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, पश्चिमी विछोभ का झारखंड में असर देखने को मिला. बीते दिन 12 फरवरी की देर शाम से मौसम में बदलाव दर्ज किया गया हैं. सिस्टम के नजदीक आने की वजह से बादल भी नजदीक आ रहा है. इसलिए रात भर बारिश दर्ज की गई. हालांकि, 15 फरवरी को पश्चिमी विश्व का असर कम हो गया और फिर हल्की बारिश दर्ज की गई. वहीं, बेमौसम बारिश का खेती-बाड़ी पर मिलाजुला असर पड़ा है. कृषि विशेषज्ञ और जिला कृषि पदाधिकारी डॉ रामाशंकर सिंह ने बताया कि बेमौसम हुई बरसात का खेती-बाड़ी पर मिलाजुला असर पड़ा है. पश्चिमी विक्षोभ की वजह से राज्य में हुई वर्षा जहां गेहूं, तिलहन और दलहन के लिए लाभकारी साबित हुआ है.

Leave a Comment