खूंटी जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। जिसमें तीन लोगों की मौत हुई है। दो गाड़ियों के आपस में टकराने से यह हादसा हुआ। घटना कर्रा थाना क्षेत्र घुनसूली गांव में हुई है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि हाइवा और टर्बो की आपस में भिड़ंत हो गई। जिसके कारण दोनों ही गाड़ियों के चालक और खलासी की गाड़ी में दबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर कर्रा पुलिस घटनास्थल पहुंच गई है।






