जमशेदपुर, 13 फरवरी : पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सौंडिक कल्याण परिषद, जमशेदपुर की टीम ने सामाजिक कार्य के लिए अपने भवन निर्माण के लिए जमीन के संबंध में उपायुक्त, सरायकेला को मांग पत्र सौंपा।
अध्यक्ष शशिनाथ साहा के नेतृत्व में टीम ने उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ला से सरायकेला क्षेत्र के डाबो में जमीन उपलब्ध कराने का आग्रह किया। उपायुक्त श्री शुक्ला ने कहा कि प्राप्त आवेदन पर अग्रतर प्रक्रिया के लिए अंचल अधिकारी, चांडिल को भेज देंगे। उन्होंने सुझाव दिया कि नई प्रक्रिया के तहत एक आवेदन सचिव, भू- राजस्व विभाग, झारखंड सरकार भेज दें। वहां से आवेदन आने पर वे लीज की प्रक्रिया प्रारंभ कर देंगे। उन्होंने जिला स्तर पर पूर्ण सहयोग करने का आश्वाशन दिया।
विदित हो कि सौंडिक कल्याण परिषद, जमशेदपुर की नई तदर्थ कमिटी ने समाज के भवन निर्माण हेतु जमीन को सर्वोच्च प्राथमिकता की सूची में शामिल किया है। इस क्रम में पूर्व में मंत्री सह विधायक पश्चिम बन्ना गुप्ता उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम, सांसद विद्युतवरण महतो, विद्यायक सह पूर्व मंत्री सरयू राय को भी ज्ञापन सौंपकर भवन के लिए जमीन दिलाने का आग्रह किया है। प्रयास है कि किसी भी प्रकार जमीन मिल जाय तो समाज अपना भवन खुद खड़ा कर लेगा।
प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष शशिनाथ साहा के अतिरिक्त कार्यकारी अध्यक्ष शैलेश कुमार, उपाध्यक्ष अजय कुमार, शैलेश प्रसाद, परमानंद प्रसाद, कोषाध्यक्ष राजेश प्रसाद, सुजीत साहू शामिल थे।






