माननीय सांसद, जमशेदपुर की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (DISHA) की बैठक,

समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में माननीय सांसद, जमशेदपुर श्री विद्युत वरण महतो की अध्यक्षता में दिशा की बैठक आहूत हुई। इस बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक श्री कौशल किशोर, उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार, वन प्रमंडल पदाधिकारी सुश्री ममता प्रियदर्शी, अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम श्री पियूष सिन्हा, समेत जिला स्तर के अन्य विभागीय पदाधिकारी मौजूद रहे वहीं जनप्रतिनिधियों में जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती बारी मुर्मू, प्रखंडों के प्रमुख शामिल हुए।   

बैठक में सर्वप्रथम विगत बैठक की कार्रवाई का अनुपालन प्रतिवेदन सहित जिला अंतर्गत विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित विकास व जनकल्याण की योजनाओं के अद्यतन प्रतिवेदन का संलग्न जिलास्तरीय पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता की उपस्थिति में बिंदुबार समीक्षा कर योजना तहत अधिकाधिक जनों को आच्छादित करने के तदर्थ बैठक में प्राप्त विभिन्न सुझावों पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया।

माननीय जनप्रतिनिधियों द्वारा बिजली, सड़क, पानी से जुड़ी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। माननीय सांसद द्वारा निर्देशित किया गया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने से पहले विकास योजनाओं से जुड़ी प्रक्रिया को पूरी कर लें। वर्तमान में क्रियान्वित योजनाओं को निर्धारित समयावधि में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करें।

कुछ विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में पेयजल सुविधा की अनुपलब्धता पर ध्यान आकृष्ट कराया गया। जिसपर 15वें वित्त की राशि से आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति योजनाओं एवं इससे संबंधित ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल को विशेष ध्यान देते हुए कार्य करने का निर्देश दिया । खराब चापाकल मरम्मती को लेकर ततकाल कार्रवाई की बात कही गयी। 

ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतरी पर बल देते हुए चिकित्सक एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों का नियमित एवं ससमय सीएचसी व पीएचसी में उपस्थिति सुनिश्चित करने की मांग की गई। बैठक में माननीय जनप्रतिनिधियों जमीन अधिग्रहण में मुआवजा भुगतान पर ग्रामीणों की भावनाओं से अवगत कराया गया।

बैठक में उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि अबुवा आवास योजना के अन्तर्गत कुल 90 प्रतिशत लाभूकों को योजना की स्वीकृति के लिए अनुमोदित करते हुए राज्यभर में प्रथम स्थान हासिल किया है। साथ ही पीएम जनमन योजना के तहत लाभुकों के आवास बनाने की प्रक्रिया की शुरुआत कर ली गई है। उपस्थित माननीयों द्वारा किए गए इन सभी कार्यों पर संतोष व्यक्त किया गया, मनरेगा अंतर्गत किए गए कार्यों के लिए के लिए भी सराहना की गई।

 

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई