बारीडीह एआइडब्ल्यूसी स्कूल के सामने मैदान में मंगलवार, 13 फरवरी से 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ आयोजित होने जा रहा है.

अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से बारीडीह एआइडब्ल्यूसी स्कूल के सामने मैदान में मंगलवार, 13 फरवरी से 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ आयोजित होने जा रहा है. मंगलवार प्रातः 8 बजे एक हजार महिलाओं द्वारा कलश यात्रा के साथ यज्ञानुष्ठान की शुरुआत होगी जो यज्ञ स्थल से एग्रिको मैदान एवं पुनः वहां से यज्ञ स्थल पर पहुंच कर संपन्न होगी. इस दौरान नशा मुक्ति, स्वच्छता अभियान एवं नारी सशक्तीकरण से समबन्धित ऑकियां भी शामिल होंगी. कलश यात्रा की शुरुआत मशालधारी युवक-युवतियां करेंगे।
आयोजन समिति की ओर से सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि इस महायज्ञ में सारी व्यवस्थाएं निःशुल्क रहेंगी. सोलह संस्कार निःशुल्क कराए जाएंगे. यज्ञ के पश्चात भोग प्रसाद का वितरण किया जाएगा. इसके अलावा संध्या 5 से 8 बजे तक प्रज्ञा पुराण की कथा सुनाई जायेगी. 15 फरवरी को शाम 5 बजे से दीप महायज्ञ आयोजित होगा, जिसे हरिद्वार से आये विद्वान संपन्न करायेंगे. इस कार्यक्रम को टाटानगर के मुख्य ट्रस्टी सफल बनाने में गायत्री शक्तिपीठ के प्रभाकर राव, सुरेश लाल, अलिया भट्टाचार्य, मुनमुन चक्रवती, सुधीर दास, मृत्युंजय, बिंदु राम्रो, बिंदी प्रसाद, रेणु अग्रवाल आदि मुख्य भूमिका निभा रहे हैं.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई