राईबेड़ा गाँव में भाजपा मण्डल अध्यक्ष कुश पूर्ति की अगुवाई में चौपाल बैठक

बंदगाँव :-प्रखंड के लांडूपदा पंचायत अंतर्गत राईबेड़ा गाँव में भाजपा मण्डल अध्यक्ष कुश पूर्ति की अगुवाई में चौपाल बैठक आयोजित कि गई। जिसमें मुख्य रूप से अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला महामंत्री तीरथ जामुदा उपस्थित थे। बैठक में श्री जामुदा ने लाभार्थियों ने वार्ता कर उनका अनुभव जाना। लोगों ने बताया, कि केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रही है। महिलाओं ने बताया कि पहले चूल्हे की धुँवा से आँख को जलन होती थी। खांसी होती थी, बीमार पड़ते थे। अब उज्जवला योजना का लाभ मिला जिससे हमें बहुत सहूलियत मिली है। समय का बचत भी हो रहा है। किसानों ने बताया कि किसान सम्मान निधि के तहत खाद बीज खरीदने लिये वर्ष में छह हजार रूपये मिल रही है। लोग काफ़ी खुश हैं। लोगों ने संकल्प लिया कि फिर एक बार मोदी सरकार। इस मौके पर विस्तारक उत्तम कुमार शर्मा, शक्ति केंद्र के संयोजक अशोक लोहार बूथ अध्यक्ष सुदर्शन गागराई समेत काफी संख्या में महिला -पुरुष उपस्थित थे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई