27 वर्षीय महिला का शव मिलने इलाके में फैली सनसनी

रांची: गढ़वा जिले के मझिआंव में क्षत-विक्षत अवस्था में 27 वर्षीय महिला का शव को बरामद किया गया है. शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. मामला जिले के मझिआंव थाना क्षेत्र अंतर्गत कोइनबार गांव का है. शव होने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी. जिसके बाद सूचना पाकर थाना प्रभारी विवेक कुमार पंडित दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे.

वहीं, शव देखने के लिए व पहचान के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई. इधर, जानकारी मिलते ही सीडीपीओ नीरज कुमार, पुलिस निरीक्षक गुलाब सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे. इसके बाद आसपास की लोगों से शव की पहचान कराई गई. लेकिन शव का पहचान नहीं हो सका. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रांची भेज दिया है.

सीडीपीओ नीरज कुमार ने बताया कि महिला का चेहरा पुरी तरह से पत्थर से कुचा और जला हुआ पाया गया है. यही वजह है कि महिला की पहचान नहीं हो पाई है. वह स्वर्गीय वकील खान के अरहर के खेत से बरामद किया गया है जो सड़क से कुछ दूर पर है. इसलिए लगता है कि किसी व्यक्ति का उस शव पर पहले नजर नहीं पड़ी. शव देखने से प्रतीत होता है कि लगभग 8 से 10 दिन का है.

गढ़वा के एसपी दीपक कुमार पांडेय ने बताया कि घटनास्थल पर एक खून लगा हुआ पत्थर भी मिला है. शव से कुछ दूर महिला का एक चप्पल भी पाया गया है. महिला के दाहिने हाथ के बीच वाली अंगुली में हरा नग लगा हुआ एक बाजारी अंगूठी भी देखा गया है. शव की अवस्था को देखके अनुमान लगाया जा सकती है कि महिला की हत्या गई है और कपड़े का स्थिति देख उसे कहा जा सकता है कि महिला के साथ गलत भी किया गया है. इसके साथ ही जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि लगभग 10 साल पहले उसी जगह के आसपास वकील खान का भी हत्या हुई थी. और कहा कि चाहे जो भी लोग इस हत्याकांड में शामिल होंगे, उन्हें बक्सा नहीं जाएगा.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई