Aaj ka Rashifal: आज सावधान रहें मेष, वृषभ सहित ये राशि वाले लोग, इनके लिए अच्छा हो सकता है दिन, जानें अपना राशिफल

मेष

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन परेशानियों से भरा हो सकता है. नौकरी करने वाले जातकों को कोई नुकसान उठाना पड़ सकता है.

वृषभ

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन मिला जुला हो सकता है, बिजनेस में किसी से डील कर रहे हैं तो सावधान बरतने का प्रयास करें.

मिथुन

मिथुन मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन ठीक- ठाक हो सकता है. अपने काम को पूरा करने के लिए ईमानदारी दिखाएं. किसी भी तरह की जल्दबाजी से बचें.

कर्क

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन और दिनों के मुकाबले अच्छा हो सकता है. घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का योग बन रहा है. सूर्यदेव को नमस्कार करें.

सिंह

सिंह राशि वाले लोगों के लिए आज का दिन समस्याओं से भरा हो सकता है. बिजनेस में आपके साथ छल हो सकता है. किसी कानूनी मामले में आपको हार का सामना करना पड़ सकता है.

कन्या

कन्या राशि वाले लोगों के जीवन में आज उतार- चढ़ाव देखने को मिल सकता है. नौकरी करने वाले जातकों को कोई शुभ सूचना मिल सकती है. पड़ोसी से सावधान रहें बात बिगड़ सकती है.

तुला

आज का दिन काफी ज्यादा व्यस्तताओं से भरा हो सकता है. कोई जरूरी काम न कर पाने से काफी उदास हो सकते हैं. पुराने दोस्त से बहुत दिनों बाद बात होगी.

वृश्चिक

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा हो सकता है. बिजनेस करने वाले लोगों के जीवन में काफी बढ़ोत्तरी हो सकती है, नौकरी करने वाले लोगों को शुभ सूचना प्राप्त होगी.

धनु

धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिला- जुला हो सकता है. बिजनेस में घाटा लगने का योग बन रहा है. सोच समझकर कहीं पैसा लगाएं.

मकर

मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन सावधानी बरतने वाला रहेगा. कहीं लंबी यात्रा पर जा सकते हैं, लेकिन वाहन चलाते समय सावधानी बरतें वरना मुश्किल खड़ी हो सकती है.

कुंभ

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा परिणाम लेकर आ सकता है. घर परिवार का यश बढ़ सकता है. संतान की तरफ से कोई खुशखबरी प्राप्त हो सकती है.

मीन

मीन राशि वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा हो सकता है. धार्मिक कार्यक्रमों में रूचि बढ़ सकती है. घर में सब कुछ मंगल होगा. पुत्र से अच्छी सूचना प्राप्त हो सकती है.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई