रामपुर में डे-नाइट शिफ्ट में खत्म होगा कूड़े का पहाड़

ऊना। ऊना से निकलने वाले कूड़े को नगर परिषद की रामपुर साइट में फेंका जा रहा है और साइट के डंप पर कूड़े का पहाड़ दिन-प्रतिदिन बड़ा होता जा रहा है। नगर परिषद ने रामपुर में 23 हजार टन कूड़े के पहाड़ को खत्म करने के लिए सनटेन टेक्नोलॉजिस कंपनी को टेंडर दिया है। कंपनी ने पिछले पांच माह में अब तक 5500 टन कूड़े का निष्पादन कर दिया है, लेकिन अब कंपनी की तरफ से कूड़े के डंप को जल्द खत्म करने के लिए काम में तेजी लाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए कंपनी द्वारा डे-नाइट शिफ्ट में कार्य करेगी। इसके लिए कंपनी स्टाफ में मेन पावर बढ़ाएगी। नगर परिषद के अधिकारियों के अनुसार वर्तमान में डंप पर करीब 23 हजार टन कूड़ा एकत्रित हो चुका है, जिसमें सिर्फ 5500 टन कूड़े का निष्पादन ही किया गया है। संबंधित विभाग के अनुसार रामपुर साइट पर एकत्रित कूड़ा 20 वर्षों से भी अधिक समय से पुराना है और दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है। 11 वार्डों के 3700 से अधिक घरों व सैकड़ों दुकानों से निकलता है। नगर परिषद के सफाई विंग के आंकड़ों के अनुसार शहर ऊना प्रतिदिन छह टन कूड़ा निकलता है।

इसमें से दो टन कूड़ा सूखा होता है तो चार टन कूड़ा गीला व सूखा मिक्स होता है। सनटेन टेक्नोलॉजिस कंपनी रामपुर साइट से कूड़े के डंप को खत्म करने के लिए 864 रुपए प्रति टन की फीस ले रही है। अभी तक इस डंप से कंपनी 2000 टन कूड़े को खत्म कर चुके है औैर शेष 23000 टन कूड़े को भी एक साल में खत्म करेगी। जिसके लिए कंपनी के कर्मचारियों की ओर से कार्य किया जा रहा है। कूड़े के डंप से निकलने वाली प्लास्टिक को सीमेंट बनाने वाली कंपनी को दे दिया जाता है। कंपनी इस प्लास्टिक व पोलिथीन का प्रयोग सीमेंट बनाने के लिए प्रयोग में लाती है।शहर ऊना से प्रतिदिन सैकड़ों क्विंंटल प्लास्टिक कूड़े से निकलती है। धार्मिक त्योहारों व विशेष दिवस पर शहर में कूड़े के साथ प्लास्टिक की मात्रा भी बढ़ जाती है। रामपुर डंप साइट पर बने कूड़े के पहाड़ से खतरनाथ मिथेन गैस निकल रही है, जो हमारे वायुमंडल को बहुत ही नुकसान पहुंचा रही है। कूड़े के एक जगह लंबे समय से जमा होने से मानव जीवन के लिए खतरनाक मिथेन गैस निकलती है। इसके अलावा बारिश के दौरान कूड़े के डंप से निकलने वाला गंदा पानी भी स्वां नदी में रहने वाले जीव-जंतुओं के लिए खतरनाथ बना हुआ है। वहीं, नगर परिषद ऊना के सफाई निरीक्षण ने कहा कि रामपुर डंप 23000 टन कूड़े को खत्म करने के लिए निष्पादन का कार्य कर रही कंपनी कार्य की शिफ्ट को बढ़ाएगी। जिससे कूड़े के निष्पादन का कार्य दिन-रात किया जाएगा। ताकि जल्द से जल्द कूड़े का निष्पादन हो सके और रामपुर डंप साइट को साफ किया जा सके।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई