संगठनात्मक कार्य और लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर की बैठक हुई सम्पन्न,

संगठनात्मक कार्य और लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर की बैठक हुई सम्पन्न, जिला प्रभारी डॉ जीतू चरण राम एवं सांसद विद्युत वरण महतो हुए शामिल, कार्यकर्ताओं से विजयी संकल्प के साथ चुनावी तैयारी में जुटने का किया आह्वान।

जमशेदपुर। आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में विजय संकल्प के साथ तैयारी में जुटी भाजपा जमशेदपुर महानगर की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक रविवार को बिस्टुपुर स्थित तुलसी भवन के चित्रकूट सभागार में सम्पन्न हुई। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिला प्रभारी एवं पूर्व विधायक जीतू चरण राम, सासंद विद्युत वरण महतो एवं जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू मुख्यरूप से शामिल हुए। इस दौरान भाजपा जिला पदाधिकारी, मोर्चा जिलाध्यक्ष, मंडलों के अध्यक्ष, विभिन्न अभियान के संयोजक एवं सह संयोजक के साथ लोकसभा विस्तारक मौजूद रहे। बैठक में पार्टी के सांगठनिक कार्यों को गति देने एवं आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारियों समेत कई मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में अतिथियों का स्वागत एवं विषय प्रवेश कराते हुए जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने जमशेदपुर महानगर में चल सांगठनिक कार्यक्रमों और संपन्न हुए कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हमें बूथ जीता-चुनाव जीता के ध्येय के साथ कार्य करना है। संगठन की ओर से कई कार्यक्रम चल रहे हैं, जिसका मंडल अध्यक्षों से समन्वय और संवाद स्थापित कर सफल क्रियान्वयन करना है। उन्होंने कहा कि पार्टी के पास समर्पित कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या है जिनके परिश्रम से भाजपा चुनाव लड़ती है और विजयी प्राप्त करती है। उन्होनें कहा कि जमशेदपुर महानगर के कार्यकर्ता अपने कर्तव्यनिष्ठा से भाजपा की फिरसे बड़ी जीत सुनिश्चित करेंगे। इससे पहले पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छविचित्र के सम्मुख द्वीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम गायन कर बैठक का विधिवत शुभारंभ किया।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी सह कांके के पूर्व विधायक डॉ जीतू चरण राम ने जमशेदपुर महानगर में सम्पन्न हुए विभिन्न सांगठनिक कार्यों की समीक्षा कर विस्तारपूर्वक जानकारी ली। उन्होंने बैठक में शामिल सभी कार्यकर्ताओं से एक-एक कर परिचय प्राप्त किया और संगठन के कार्यों में पूरी तन्मयता से जुटने का आह्वान किया। उन्होंने आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी को संगठन के कार्यों को पूरी जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने जमशेदपुर महानगर में पीएम विश्वकर्मा योजना, गाँव चलो अभियान, नव मतदाता, शक्ति वंदन, दीवार लेखन, मन की बात, विकसित भारत संकल्प यात्रा, अयोध्याधाम यात्रा एवं अन्य कार्यक्रमों पर नियुक्त किये गए संयोजकों व सह संयोजकों से विस्तृत जानकारी ली। पूर्व विधायक जीतू चरण राम ने मंडल अध्यक्षों से पन्ना प्रमुख एवं पन्ना समिति के सदस्यों को बूथ के प्रत्येक मतदाताओं से अधिक से अधिक संपर्क एवं संवाद कर पार्टी की बड़ी जीत सुनिश्चित करने हेतु बूथों पर निरंतर बैठक आयोजित करने का आह्वान किया।

वहीं, जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा को शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि आगामी दिनों में विधानसभा स्तर पर कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किये जाएंगे। जिसमें विधानसभा के प्रमुख मुद्दों पर राज्य सरकार को घेरने की रणनीति बनाई जाएगी। सांसद विद्युत महतो ने कहा कि सांगठनिक कार्यों के बेहतर क्रियान्वयन हेतु जिला स्तर और मॉनिटरिंग हो। जिससे कि समय पर कार्यों को पूरा किया जा सके। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की प्रमुख उपलब्धियां गिनाई और कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार की उपलब्धियों एवं झारखंड सरकार के भ्रष्टाचार और वादाखिलाफी को घर-घर ले जाने का आह्वान किया।

बैठक के दौरान मंच संचालन जिला महामंत्री राकेश सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री अनिल मोदी ने किया।

इस दौरान जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति, लोकसभा विस्तारक विनय शांडिल्य, जिला पदाधिकारी संजीव सिन्हा, प्रदीप महतो, बबुआ सिंह, अनिल मोदी, राकेश सिंह, जितेंद्र राय, नीलू मछुआ, मंजीत सिंह, पप्पू सिंह, राजीव सिंह, प्रेम झा, ज्ञान प्रकाश, बिनोद सिंह, नारायण पोद्दार, मणि मोहंती, कौस्तव रॉय, पवन अग्रवाल, सुबोध झा, अमिताभ सेनापति, धर्मेन्द्र प्रसाद, अमित अग्रवाल, मुचिराम बाउरी, बीनानंद सिरका, ज्योति अधिकारी, मोहम्मद नेसार, अजीत कालिंदी समेत मंडल अध्यक्ष बिनोद राय, संजय तिवारी, राजेश सिंह, प्रशांत पोद्दार, बजरंगी पांडेय, अमरेंद्र पासवान, सुरेश शर्मा, दीपक झा, संतोष ठाकुर, अजय सिंह, हेमंत सिंह, बबलू गोप, ध्रुव मिश्रा, हन्नु जैन, पवन सिंह, मंटू चरण दत्ता, शांतनु मुखर्जी, प्रधान महतो, सुनील सिंह मुंडा, त्रिदेव चट्टराज, दीपक पॉल, संदीप शर्मा बौबी, हलधर दास, संजय सिंह, चंचल चक्रवर्ती, रविंद्र नाथ सरदार, सुदीप डे व अन्य मौजूद रहे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई