आज डिमना मून सिटी के पास कल लगभग 9:00 बजे के आसपास किसी ने डस्टबिन में आग लगा दी।

आज डिमना मून सिटी के पास आज लगभग 9:00 बजे के आसपास किसी ने डस्टबिन में आग लगा दी। डस्टबिन के सामने ही एक पुआल की गाड़ी खड़ी थी ।जिसमें की डस्टबिन से आग की चिंगारी से पुवाल लादे गाड़ी में आग लग गई। आसपास अफरा तफरी का माहौल बन गया। आग ज्यादा ना फैले इसके लिए लोगों ने बाल्टी में पानी भर भर कर पुआल गाड़ी में फेंकने लगे ।ताकि आग ज्यादा न फैल पाए ।आसपास की दुकानों में भी आग लग सकती थी। कई लोगों की हताहत होने की संभावना बन रही थी। आसपास दुकान और सुबह के समय लोग टहल रहे थे। उसी में किसी ने फायर ब्रिगेड को फोन कर दिया। थोड़ी ही देर में दमकल गाड़ी पहुंच गई ,और आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगी। जिस गाड़ी में पुआल रखा हुआ था वह गाड़ी भी जलकर खाक हो गई। प्रत्यक्षदर्शयो के अनुसार आग सबसे पहले कचरा रखे डस्टबिन में लगी थी। जिस की आग की चिंगारी उड़ कर सामने खड़ी पुआल लोड की हुई गाड़ी में लग गई और आग फैलता ही चला गया। तमकाल ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई