JFCNEU के बाद खालिद जमील ने कहा, ‘हमें अपने घरेलू मुकाबलों में 3 अंक हासिल करने होंगे’
आज रात फर्नेस में नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी के खिलाफ दुर्भाग्यपूर्ण ड्रा के बाद खालिद जमील ने मीडिया से बात की, जहां उन्होंने टीम के प्रभावशाली प्रदर्शन के बावजूद हाईलैंडर्स के खिलाफ दूसरे हाफ में बराबरी करने के बारे में बात की. जानें मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने और क्या कहा.
आज के प्रदर्शन पर क्या कहेंगे?
दूसरे हाफ में सभी खिलाड़ियों ने काफी कोशिश की लेकिन नॉर्थईस्ट युनाइटेड ने बराबरी हासिल करने के लिए हम पर दबाव बना दिया. तीन अंक बेहतर होते और हमने उन तीन अंकों को पाने के लिए कड़ी मेहनत की. मुझे लगता है कि पहले गोल के बाद हममें एकाग्रता की कमी दिखी. घरेलू टीम होने के नाते आपको ध्यान केंद्रित करना होता है. हमें और अधिक प्रयास करना चाहिए और घरेलू मुकाबलों में हमें तीन अंक प्राप्त करने चाहिए.
इमरान के पहले गोल पर क्या कहेंगे?
मैं इमरान के लिए खुश हूं. मेरे आने के बाद से वह प्रशिक्षण और खेल में एक शानदार खिलाड़ी रहे हैं. वह अपना सर्वश्रेष्ठ दे रहे हैं.’ वह एक अच्छे प्रतिभावान खिलाड़ी हैं. उसका स्कोर करना अच्छा रहा.
फैन के सपोर्ट पर क्या कहना चाहते हैं?
मैं प्रशंसकों से बहुत खुश हूं.’ वे आज बहुत सहयोगी थे. मुझे उम्मीद है कि अगले गेम में मैं उन्हें बड़ी संख्या में देखूं. और मुझे उम्मीद है कि बाकी मैचों में हम उन्हें कई जीत दिला सकेंगे.’






