संस्था सोच एक पहल ने गाय व उसके नवजात बछड़ा का किया रेस्क्यू
जमशेदपुर : संस्था सोच एक पहल की ओर से पिछले कई वर्षों से शहर के बेजुबान जानवरों के इलाज व सुरक्षा के लिए लगातार काम किया जा रहा है । पिछले दिन संस्था द्वारा सोनारी के मरारपाडा से एक नवजात बछड़ा और गाय को रेस्क्यू कर डीमना के नजदीक गोरगोरा गांव में बने संस्था के शेल्टर हाउस में सुरक्षित पहुंचाया गया है । इससे पहले स्थानीय लोगों एक गाय को नवजात बछड़ा देते हुए देखा गया था, हालांकि दो दिनों तक गाय के मालिक ने कोई खोज खबर नहीं ली । जिसके बाद नवजात बछड़ा और गाय के सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लोगों ने संस्था सोच एक पहल को सूचित किया। जिसके तुरंत बाद संस्था की टीम ने वाहन पर नवजात बछड़ा और गाय को सुरक्षित शेल्टर हाउस में पहुंचाया । संस्था के अध्यक्ष विनीत सहाय ने बताया कि ठण्ड के दिन में गाय व उसके बछड़े की जान का खतरा था, स्थानीय लोग 2 दिनों तक किसी तरह खिलाकर उसके मालिक का इंतेजार करते रहे, लेकिन किसी ने खोज खबर नहीं ली उन्होंने बताया कि शेल्टर हाउस में गाय व उसके बछड़े के उसके इलाज व भोजन का पूरा ख्याल रखा जा रहा है ।






