नवी मुंबई: महाराष्ट्र सरकार ने मराठा समुदाय की सभी प्रमुख मांगें मान ली हैं, इसके बाद शनिवार तड़के उनका आंदोलन समाप्त कर दिया गया।
शिव संगठन नेता मनोज जारांगे-पाटिल और सरकारी प्रतिनिधिमंडल ने आधी रात के आसपास विस्तृत चर्चा की, जो सफल रही। बाद में, सरकार ने एक आधिकारिक अधिसूचना सरकारी संकल्प (जीआर) जारी की, जिसकी एक प्रति जारांगे-पाटिल को लगभग 2 बजे सौंपी गई।
इसके बाद उन्होंने विभिन्न पहलुओं पर अपनी टीम और कानूनी विशेषज्ञों से सलाह ली और फिर आंदोलन खत्म करने का फैसला किया।
थके हुए लेकिन मुस्कुराते जारांगे-पाटिल ने आज सुबह मीडिया से कहा कि “मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अच्छा काम किया है।” इसके पहले शिंदे नवी मुंबई गए और जारांगे-पाटिल को एक गिलास फलों का रस दिया, जो उनकी तीन दिवसीय भूख हड़ताल के अंत का प्रतीक था। यह छह महीने में तीसरी बार है, जब शिवबा संगठन नेता ने अपनी भूख हड़ताल खत्म की है।






