विहंगम योग आश्रम में मनाया गया गणतंत्र दिवस
गणतंत्र दिवस के अवसर पर बिस्टुपुर सर्किट हाउस एरिया स्थित विहंगम योग आश्रम में डॉ डी पी शुक्ला जी द्वारा तिरंगा फहराया गया, कार्यक्रम में झारखण्ड प्रमुख परामर्शक कन्हैया लाल अग्रवाल एवम नगीना सिंह, युवा संत समाज के कोल्हान प्रमुख नीरज मिश्रा, संयोजक उमेश यादव, कार्यालय प्रमुख कुबेर शर्मा, सह-संयोजक बिजेन्दर उपाध्याय, जिला महिला प्रमुख मंजू माहेश्वरी, रीना पाण्डेय, नागेन्द्र शर्मा, शीला देवी, बबिता अग्रवाल, भीमराज अग्रवाल, अनिल सिंह, बीरबल प्रसाद, रितेश ठाकुर आदि मौजूद रहे।